विंबलडन 2026: जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में 15 साल छोटे सिनर ने हराया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विंबलडन के सेमीफाइनल में दिग्गज नोवाक जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मौजूदा समय के नंबर वन टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर ने सीधे सीटों में मात दी। इस हार के साथ ही जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने का सपना टूट गया। उन्होंने अपना पिछला ग्रैंड स्लैम टाइटल 3 साल पहले 2023 में जीता था। तब वे यूएस चैंपियन बने थे।
यह भी पढ़े -'कुछ रैलियां कभी खत्म नहीं होतीं', विंबलडन में मुलाकात के बाद सचिन ने फेडरर के लिए लिखा खास मैसेज
लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुक्रवार को इटली के 24 वर्षीय जैनिक सिनर ने 39 साल के जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से मात दी। यह लगातार दूसरी बार है जब सिनर विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं। पिछले साल उन्होंने न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई थी बल्कि कार्लोस अल्काराज को हराकर चैंपियन भी बने थे। इस बार खिताबी मुकाबले में उनका सामना जर्मनी के अलेक्जेंड ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को 7-6, 6-2, 6-4 से हराया।
हार के बाद क्या बोलो जोकोविच?
सिनर के हाथों मिली इस करारी हार के बाद क्या जोकोविच विंबलडन छोड़ देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वहीं, अगले साल वापसी पर जोकोविच ने कहा, 'मैं कम से कम एक बार और खेलना चाहूंगा।' उन्होंने ये भी कहा कि बेशक मैं इस हार से निराश हूं, क्योंकि मैं विंबलडन जीतना चाहता था। यही वजह है कि मैं अभी भी खुद को इतना आगे बढ़ा रहा हूं। मेरा मतलब है, खेलने और जीतने का जज्बा अभी भी कायम है।
Created On :   11 July 2026 6:04 PM IST







